
मैं ही मैं था हर लम्हा,
मैं ही मैं भर आया था,
मैं ही मैं हरसू था जब,
क्यों ये मंच रचाया था ॥
धुंध धुंध हर नज़र हुई,
हर मंज़र धुंधसाया था,
होना तेरा धुंध धुंध सा,
ना होना जान भुलाया था ॥
ख़्वाब ख़्वाब सी दुनिया ये,
ख़्वाब ख़्वाब दिखलाया था,
ख़्वाब ख़्वाब था मैं भी जब,
ख़्वाब ख़्वाब टकराया था ॥
भरम लगा है, भरम जगा है,
भरम भरम सी रातें हैं,
भरम भरम को भरम सुनाए,
भरम देर हरषाया था ॥
रिहा चलो फिर रिहा करें अब,
रिहा जब हर अरमान हुआ,
रिहा वो मुझसे रिहा मैं उससे,
रिहा ना दिल हो पया था ॥
~ ऋha
Leave a comment